पिछले कुछ महीनों की कहानी कहीं अनकही हैं। जब चारों तरफ ज़िंदगी की हर एक की कहानी अलग हो तो इन्हे कुछ शब्द कैसे बया कर सकते हैं। मैंने खुद भी महसूस किया की व्यस्था के आगे हम सब कितने बेबस हैं। जब कई दिनों चली तालेबंदी से किसी भी समाज को फर्क तो पड़ेगा ही। इसलिए जगजीत सिंह की रूमानी आवाज़ मै सुदर्शन फाकिर के बोल सहसा ही कोंध गए। पिछले बरस भी हमने उस मोड़ से शुरुवात की थी, इस बरस भी यह सिलसिला इस साल भी जारी रहा। शब्दों के लब्बो लुबाब यही है की आम इंसानी ज़िंदगी ने इन दो-तीन महीने में जिंदगी को संघर्ष को बेहद करीब से देखा है और उसने अपने आप को तन्हा ही महसूस किया है । इस सब के पीछे कहीं ना कहीं हम सभी का जिदंगी की बुनियादी जरूरतों के बुनियादी सवालों से दूर जाना हैं, और उन सवालों को हमने साल दर दर साल छोड़ते हैं, उन्हें हमने उतना जरूरी नहीं समझा। पिछले साल ही मैने लिखा था, हमारे देश को शिक्षा और स्वास्थ्य मै अपनी जीडीपी का 10 प्रतिशत खर्च करने की जरूरत हैं। कॉविड महामारी ने केवल उस परदे को खोल दिया हैं, अंदर से तो वह खोखली ही थी। पिछले 15 महीनों मै हमने अपनी ज़िंदगी की अहम जरूरत...