देवरी आसपास के किसानों को बेमौसम बारिश और ओलों से फसलों को भारी नुक़सान का अंदेशा
देवरी सागर गुरुवार 19 मार्च 2020 की सुबह चैत्र की सुबह और गड़गड़ाहट के साथ ओलों ने माहौल को एकदम बदल डाला। यूँ तो कहा जाता हैं किसान का कलेजा बड़ा होता हैं, मगर जब सब कुछ प्रकृति के रहमोकरम पर हैं तो आस ही उम्मीदों का समा बांधती हैं। देवरी के आसपास के गाँव हिरणपुर, नदना, मछरिया, कांशखेड़ा, छीर, खमरा, डमरा, रीछई, बिजौरा, धुलतरा जैसे कई सारे गांव हैं जिन्हें इस ओलावृष्टि से सामना करना पड़ा हैं। कुछ दिनों के बाद जब उपज आएगी तभी सही सही नुकसान का आंकलन हो पाएगा। शासन जल्द से जल्द सर्वे का काम पूरा करें और मुआवजा का ऐलान करें। आज सुबह के समाचार पत्रों ने इस ख़बर को कवर किया हैं और जानकारी के अनुसार आसपास की तहसीलें भी प्रभवित हुई हैं


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें