इस भीषण गर्मी मे कुम्हार अपने मिट्टी के घड़ो को बेचने के लिये बाज़ार तक नहीं पहुँचा पा रहे
कोरोना ने गर्मी के इस मौसम मे हर साल होने वाले मिट्टी के घड़ो के व्यापार को बहुत ज्यादा प्रभावित किया हैं। हर साल चैत की नवरात्रि से इन घड़ो की बिक्री शुरू हो जाती थी। इन घड़ो को कुम्हारों के द्वारा पूरे साल भर तैयार किया जाता हैं, जिससे गर्मी की माँग को पूरा किया जा सकें। इस साल लोकडॉउन ने इन कुम्हारों के साथ साथ मिट्टी के घड़ो का बाज़ार तक पहुचाने वाले फुटकर, थोक व्यापारी इस अभूतपूर्व स्थिति का सामना कर रहे हैं। सरकार इन मिट्टी के घड़ो का व्यापार करने वाले को लोक डाउन से छूट से जिससे बिक्री हो सके। मिट्टी की सोंधी खुशबू मिट्टी के घड़ो का पानी मीठा कर देती हैं, ओर हर जगह इन दिनों गर्मी से निज़ात पाने आमतौर पर हर घर मे एक घड़ा जरूर खरीदा जाता हैं। मध्यप्रदेश मे वर्ष जून 2008 से माटी कला बोर्ड, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के अंतर्गत काम कर रहा हैं। माटी कला बोर्ड के 2015-16 के वार्षिक प्रतिवेदन के अनुसार 2.65करोड़ रुपये कुम्हारी(पॉटरी) व्यवसाय के लिये उन्नयन और विकास की योजनाओं पर ख़र्च किये गये। कोरोना ने मिट्टी के बर्तन बनाकर बेचने वाले के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा किया हैं, क्योंकि साल का सबसे ज्यादा व्यापार मार्च, अप्रैल, मई माह मे ही होता हैं। सरकार जल्द ही इन कुटीर उद्योगों के हित मे कुछ कदम उठायेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें