किताबें जो ज़िन्दगी की कहानी कहती हैं

आज विश्व पुस्तक दिवस हैं( वर्ल्ड बुक डे)। इस साल कोरोना लॉक डाउन ने लोगों को घरों की चारदीवारी मे क़ैद कर दिया हैं। और इस समय का सार्थक उपयोग किसी किताब को पढ़कर किया जाये तो इससे बेहतर क्या होगा। इस लॉक डाउन के दौरान मुझे भी कुछ किताबों को पढ़ने का मौका मिला, जिसमे मुझे एक प्रोफेसर के द्वारा सागर विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ.  हरीसिंह गौर की आत्मकथा 7 लाइफ पड़ने के लिये कहा था, मैंने इस आत्मकथा को पढ़ा और हमारे बीच की इस महान व्यक्तित्व को समझा । डॉ गौर अपनी आत्मकथा मे विस्तार से हर बात का उल्लेख करते हैं,यह बात सन 1881 की हैं और मुझे यह बात जानकर  बड़ा अच्छा लगा की डॉ गौर ने अपनी पढ़ाई के लिये जबलपुर जाने के लिये सागर से देवरी ओर करेली तक ऊँट गाड़ी से जाकर करेली स्टेशन से पहली ट्रेन यात्रा की थी। और उनके कुछ साल बाद ही सागर स्टेशन बना। शायद आज भी हम उस सागर देवरी करेली रेल लाइन का सपना ही देख रहे हैं और हमारे आसपास रेल योजनाओं की शुरूआत न होना हमारा रेल का सपना भर रह गया हैं। रेललाइन जिसकी चाहत मे पीढ़ीयों ने सपने देखे केवल सपना बनकर न रह जाये। आये इस अभियान को अपने जनप्रतिनिधियों से सांझा करें।।  आपका सचिन दामले, संयोजक सागर देवरी करेली रेल जोड़ो अभियान

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उन्नत किस्मों की गायों का पालन कर नए स्टार्टअप की। शुरुवात कर रहे युवा पशुपालक

राशन की व्यवस्था से लॉकडाउन मे सभी तक पहुँचे जरूरी सामान

आटा, तेल, शक्कर सहित सभी किराना सामान की उपलब्धता एवं स्टॉक हर गाँव, शहर मे सार्वजनिक की जाये