देवरी नदी पार पोस्ट ऑफिस बंद करने की योजना
कोरोना संक्रमण के बीच जहां नागरिक सुविधाओं को बढ़ाना चाहिए, कतिपय अधिकारी जन सुविधाएं छीनने में लगे हुए। प्रशासन की मंशा पर स्थानीय निवासियों में आक्रोश। जहां सागर शहर में 15 से 20 पोस्ट ऑफिस हैं सागर शहर से 65 किलो मीटर दूर देवरी शहर के नदी पार पोस्ट ऑफिस को स्थांतरित करने की साज़िश हो रही हैं। करीब पांच हज़ार महिला बचत खाता, शहर के सबसे ज्यादा आबादी वाले झुनकू वार्ड, सरकारी अस्पताल, कॉलेज, संजय नगर, देवरी थाना की डाक व्यवस्था को अपनी सेवाएं देने वाले पोस्ट ऑफिस को बगैर कोई वाजिब कारण के बंद करने की योजना सरकारी मशीनरी की सोच हैं। आज जब सारी दुनिया इस समय वैश्विक महामारी कोरॉना से जूझ रही हैं लोगों को पोस्ट ऑफिस स्थानीय स्तर पर पैसे की जमा निकासी की सुविधाओं का केंद्र हैं। वहीं अगर किसी नई जगह पर लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराना हैं तो पोस्ट ऑफिस का ही फ्रैंचाइज मॉडल उपलब्ध हैं। स्थापित और लाभ देने वाले पोस्ट ऑफिस को बंद कर क्या किसी प्रकार से जनता का भला होगा। सागर शहर में ही करीब चौदह पोस्ट ऑफिस हैं किसी को भी बंद करने की योजना क्यों नहीं हैं, स्थानीय निवसियों ने केंद्रीय मंत्रियों को , प्रधानमंत्री कार्यालय को देवरी नदी पार पोस्ट ऑफिस की जरूरत और चालू रखने के लिए पत्र भी लिखा हैं। इस पूरे मसले पर एक वीडियो पोस्ट कर रहा हूं। आप सभी के सुझावो एवं विचारों के लिए प्रतीक्षारत। । आपका सचिन दामले पत्रकार
Baht hee zarooree hai
जवाब देंहटाएंSach aise to devree se bahut se karyalaye chale gayege
जवाब देंहटाएंEach kaha
जवाब देंहटाएंSach likha ham sab saath hai
जवाब देंहटाएंSaber likes aapne
जवाब देंहटाएंSahe
जवाब देंहटाएंHa
जवाब देंहटाएं