दानवीर पंडित केशव राव दामले की 70 वी पुणयतिथि शिक्षा सदन परिसर में मनाई गई

देवरी(सागर) हर साल 30अक्टूबर  पंडित केशव राव को देवरी शहर के लोग उनकी पुणयतिथि पर उन्हें याद कर श्रद्वासुमन अर्पित करते हैं। इस बार दानवीर की 70 वी पुण्य स्मरण दिन को उन्हें सबसे प्यारे बच्चों के बिना ही दामले परिवार और शिक्षा सदन के शैक्षणिक स्टाफ ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस साल कोरोना महामारी के चलते अभी भी स्कूल बंद हैं जिससे स्कूल के बच्चे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो  सके। सालों पहले अपनी अरबों रुपयों की सारी मिल्कियत पंडित केशव राव दामले ने प्राथमिक शिक्षा के पहुंच आम लोगों तक पहुंच के लिए शिक्षा सदन स्कूल की शुरुवात  की थी। आज शिक्षा सदन एक सरकारी स्कूल हैं जो कक्षा 8 वी तक संचालित हो रहा हैं। आज के इस कार्यक्रम में श्री राजाराम दामले, श्री कमलेश नामदेव , श्री अजय पटेरिया, श्री राहुल नामदेव शाला परिवार से प्रधानाध्यापिका मनोज जैन,  सावित्री गुप्ता, सीमा विश्वकर्मा, सूरज लोधी  सहित गणमान्य नागरिक शामिल हुए

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उन्नत किस्मों की गायों का पालन कर नए स्टार्टअप की। शुरुवात कर रहे युवा पशुपालक

राशन की व्यवस्था से लॉकडाउन मे सभी तक पहुँचे जरूरी सामान

आटा, तेल, शक्कर सहित सभी किराना सामान की उपलब्धता एवं स्टॉक हर गाँव, शहर मे सार्वजनिक की जाये