छीर के किसान बिजली कटौती से हो रहे परेशान
देवरी शहर से लगा हुआ बड़ा सब्जी, नकदी फसलों का उत्पादन क्षेत्र छीर कृषि उत्पादकता क्षेत्र इन दिनों अघोषित बिजली कटौती का सामना कर रहा हैं। अमूमन रोज किसी भी समय लाइट का ज्यादा आम बात हो गई हैं। देवरी ब्लॉक का यह क्षेत्र सबसे ज्यादा लहसुन प्याज के उत्पादन में पहले नंबर हैं। इस समय रवी मौसम की फ़सल की बौनी पूरी हो चुकी हैं और इस फसल पर यहां की अर्थवयवस्था की निर्भरता ज्यादा हो गई हैं। कोरोना के कारण पूरा बाज़ार पहले से ही मंदी का सामना कर रहा हैं। खरीफ़ की सारी तिलहनी फसलों में बहुत ही कम उत्पादन हुआ था। छीर गांव में एक बड़ा ट्रांसफार्मर लगा कर इस समस्या को कम किया जा सकेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें